Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

IND Vs BAN: तीसरे दिन भी खेल में बाधा बनी बारिश, फैंस के चेहरों पर मायूसी

Kanpur: बारिश की वजह से भारत और बांग्लादेश का मुकाबला बेरंग होता दिख रहा है। दोनों टीमों के बीच दूसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले पर बारिश ने पानी भेर दिया। मैच के पहले दिन तीन बजे के बाद से मैच नहीं खेला जा सका है। दूसरे दिन भी बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ और खिलाड़ी बिना खेले वापस पेवलियन लौट गए।

मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी को 107/3 रन से आगे खेलना शुरू करती, लेकिन आउटफील्ड गीली होने की वजह से तीसरे दिन का मुकाबला नहीं हो सका। तीसरे दिन भी मैच रद्द होने की वजह से फैंस को निराश होकर घर लौटना पड़ा।

सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 280 रन से जीत हासिल की थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।