Breaking News

लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |   तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट     |   नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़     |   दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार     |   वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई     |  

सूर्यकुमार यादव को कोच की सलाह, कहा- अपना खेल खेलो और टी20 टीम को आगे ले जाओ

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान चुने गए सूर्यकुमार यादव को उनके बचपन के कोच अशोक असवालकर ने सलाह दी है कि वे जिस तरह से खेल रहे हैं, वैसे ही खेलना जारी रखें और भारतीय टी20 टीम को आगे ले जाने के लिए लीड फ्रॉम द फ्रंट की मिसाल पेश करें। कोच का मानना है कि सूर्यकुमार यादव के आक्रामक बैटिंग स्टाइल और बेहतरीन लीडरशिप क्वालिटी की वजह से उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम की कप्तानी दी गई है।

असवालकर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के उस यादगार पल को भी याद किया, जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में हार्दिक पांड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का बहुत ही खास और शानदार कैच लपका था। 33 साल के सूर्यकुमार यादव को हार्दिक पांड्या के मुकाबले तरजीह देते हुए रोहित शर्मा की जगह भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल उनके डिप्टी का रोल निभाएंगे।