Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

बुमराह दोनों छोर से गेंदबाजी नहीं कर सकते, एडिलेड में हार के बाद ऐसा क्यों बोले कप्तान रोहित

एडिलेड टेस्ट में हार के बाद रविवार को कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि विरोधी टीम को ऑलआउट करने की जिम्मेदारी हमेशा जसप्रीत बुमराह अपने कंधों पर नहीं उठा सकते।

रोहित ने इस बात को माना कि भारत की बल्लेबाजी में पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों की अनावश्यक आलोचना नहीं की जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने विदेशी जमीन पर भी कई बार अच्छा प्रदर्शन किया है।

ऑस्ट्रलिया ने एडिलेड ओवल में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।