Breaking News

अमृतसर: पाकिस्तान लिंक वाले ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार     |   ईरानी संसद के डिप्टी स्पीकर अली निकजाद ने कहा- ईरान ब्लैकमेलर नहीं है     |   चीन ने कहा- हॉर्मुज में जल्द सामान्य आवाजाही बहाल होने की उम्मीद     |   PM मोदी कर सकते हैं अगले महीने यूरोप के 4 देशों का दौरा     |   ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |  

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह को MI के बॉलिंग कोच ने बताया फाइटर, कहा- वे पूरी हिम्मत से लड़ रहे

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल का सीजन अब तक काफी निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज को न सिर्फ पांच मैचों में कोई विकेट नहीं मिला, बल्कि पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 10.25 रन प्रति ओवर की दर से रन भी लुटाए, जिससे चिंताएं बढ़ गई हैं।

हालांकि, मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने आलोचनाओं का सामना कर रहे तेज गेंदबाज का बचाव करते हुए उन्हें 'फाइटर' बताया। म्हाम्ब्रे का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि यह कोई मुश्किल हालात हैं। वह एक फाइटर है। वह डटकर मुकाबला कर रहा है।

अब तक इस टूर्नामेंट में बुमराह ने पांच मैचों में बिना कोई विकेट लिए 164 रन दिए हैं। पिछली बार उन्हें ऐसे ही दौर का सामना 2014 में करना पड़ा था, जब वे लगातार चार मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाए थे। सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आत्मविश्वास से भरी गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ मुंबई इंडियंस अपनी हार का सिलसिला रोकने की कोशिश करेगी। वही दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें टिकी होगी।