Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

जय शाह निर्विरोध चुने गए ICC के नए चेयरमैन, मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले की लेंगे जगह

बीसीसीआई सचिव जय शाह दिसंबर में आईसीसी के अगले अध्यक्ष का पद संभालेंगे। इस हाई-प्रोफाइल पद के लिए उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया है। क्रिकेट की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

35 साल के शाह मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। उन्होंने दो साल के तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। आईसीसी की तरफ से जारी रिलीज में शाह ने कहा, "मैं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का अध्यक्ष नामित होने से खुश हूं।"

शाह अगले महीने के अंत में या अक्टूबर में होने वाली बोर्ड की सालाना आम बैठक में बीसीसीआई सचिव के रूप में अपना वर्तमान पद छोड़ देंगे, जो उन्होंने 2019 से संभाला हुआ है। शाह वर्तमान में आईसीसी की सबसे शक्तिशाली सब-कमिटी, द फाइनेंशियल एंड कमर्शियल अफेयर्स (एफ एंड सीए) के प्रमुख हैं। ये भूमिका उन्होंने 2022 में संभाली थी।