Breaking News

लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |   तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट     |   नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़     |   दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार     |   वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई     |  

चार धाम यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है विगत एक माह से हल्की पड़ी यात्रा फिर से सुचारू रूप से चल रही है। इस बार चार धाम यात्रा ने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गंगोत्री यमुनोत्री धाम में 1183744 यात्रियों ने मां गंगा और यमुना के दर्शन कर अपने घर को लौट गए हैं। यमुनोत्री धाम में 55758 यात्री व गंगोत्री धाम में 63296 यात्रियों ने रिकॉर्ड तोड़ यात्रा की है। 

वही मौसम की बात करें तो इस बार अधिक बारिश होने के कारण कई नए-नए लैंडस्लाइड उत्पन्न हो चुके हैं। गंगोत्री यमुनोत्री नेशनल हाईवे में कई जगह लैंडस्लाइड होने के कारण कई घंटे तक मार्ग बाधित भी होते रहे है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को और यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

आज रात को बारिश होने के कारण उत्तरकाशी जिले के आठ लिंक मार्ग अभी भी बाधित है जो कि पीडब्ल्यूडी और पीएमजेओवाई के अधीनस्थ आते हैं। इन्हें खोलने का कार्य अभी भी जारी है इस वक्त उत्तरकाशी में हल्की-हल्की बारिश जारी है।