Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

अमेरिकी तेल टैंकर पर इराक में हमला, एक भारतीय की मौत

अमेरिका-ईरान युद्ध में अब तेल टैंकरों पर हमले होने शुरू हो गए हैं। इसी तरह का एक हमला इराक के पास अमेरिकी मालिकाना हक वाले ऑयल टैंकर सेफसी विष्णु पर हुआ है। 11 मार्च को हुए इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है। ईरान ने सुसाइड बोट से ऑयल टैंकर सेफसी विष्णु पर हमला किया, जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई। इराक स्थित भारतीय दूतावास ने भी हमले में एक भारतीय की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि बाकी 15 भारतीय क्रू मेंबरों को बचा लिया गया है। उन्हें एक सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया गया है। फारस की खाड़ी में अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई में मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। 

स्पीड बोटों ने 3 जहाजों का पीछा कर उन पर हमले किए। इनमें से एक अमेरिका का सीसेफ विष्णु भी था। इराक की राजधानी बगदाद स्थित भारतीय दूतावास ने भी इसकी पुष्टि करते हुए हमले में एक भारतीय की मौत होने की जानकारी दी है। जहाजी तेल टैंकर पर सवार बाकी के 15 भारतीय क्रू मेंबरों को बचा लिया गया है। वहीं, इससे पहले इराकी पोर्ट्स कंपनी ने बताया था कि हमले में इन जहाजों पर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हालांकि, चालक दल के 27 सदस्यों को बचा लिया गया है, लेकिन दुर्भाग्यवश एक व्यक्ति की मौत हो गई। बचाए गए लोगों को इराकी शहर बसरा ले जाया गया है।

ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध लंबा खिंचने वाला है, जो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा। अभी तक इस जंग में किसी को कुछ खास कामयाबी नहीं मिली है। उल्टे पूरे खाड़ी में ईरान ने कतर, बहरीन, सऊदी अरब और यूएई के कई ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं। इस बीच, बहरीन ने ईंधन टैंकों पर हमले किए जा रहे हैं। बहरीन ने अपने नागरिकों को घरों में ही रहने को कहा है। बहरीन में तो खारे पानी को पेयजल बनाने वाले संयंत्रों को ईरान निशाना बना रहा है। एक ऐसे ही संयंत्र पर ईरान ने हमला कर दिया था।