अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान का सबसे ऊंचा पुल नष्ट हो गया है। इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने ईरान पर बमबारी करके उसे "पाषाण युग में वापस ले जाने" की धमकी दी थी। अल्बोर्ज प्रांत के उप- राज्यपाल घोद्रतोल्लाह सैफ ने बताया कि हमले में आठ लोग मारे गए और 95 अन्य घायल हो गए।
इस हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि यह ईरान के सबसे बड़े पुल पर हमला है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब ईरान को समझौता कर लेना चाहिए। अगर ईरान ने अपना रुख नहीं बदला तो उसमें कुछ भी नहीं बचेगा जबकि वह अब भी महान देश बन सकता है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर कहा, "अधूरे पुलों सहित नागरिक संरचनाओं पर हमला करने से ईरानियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।"
अमेरिकी हमलों में ईरान का 'सबसे बड़ा पुल' ध्वस्त, ट्रंप ने कहा- समझौते का अब भी मौका
You may also like
ट्रंप ने कुछ पेटेंट दवाओं पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ, कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर.
राष्ट्रपति ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को पद से हटाया.
अमेरिकी हमलों में ईरान का 'सबसे बड़ा पुल' ध्वस्त, ट्रंप ने कहा- समझौते का अब भी मौका.
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री ने सेना के शीर्ष अधिकारी को पद से हटाया.