Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

डिप्रेशन दूर भागने के लिए, सेलेना गोमेज़ ने बताई ये थेरेपी

एक रिसर्च के  मुताबिक, हर चार में से एक इंसान मानसिक परेशानी से जूझ रहा है. 10 में से कम से कम एक व्यक्ति अपनी लाइफ में कभी न कभी डिप्रेशन (Depression) का शिकार होता है. इसकी कई वजहें हो सकती हैं. कई बड़े सेलिब्रिटी भी इस समस्या से परेशान हो चुके हैं. खुद हॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) इससे जूझ चुकी हैं.

सेलेना गोमेज ने इंटरव्यू में बताया कि, डिप्रेशन से बचने के लिए वह एक ही समय खूब गर्म और एकदम ठंडे पानी से नहाती हैं. इससे डिप्रेशन दूर होता है. जब भी उन्हें इस तरह की मेंटल प्रॉब्लम होती है तो इस थेरेपी का इस्तेमाल करती हैं और उन्हें काफी आराम मिल जाता है.