Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

iHeartRadio Awards 2026 में टेलर स्विफ्ट का जलवा, जीते 7 अवॉर्ड

टेलर स्विफ्ट ने iHeartRadio म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात अवॉर्ड अपने नाम किए और इस समारोह पर पूरी तरह छा गईं। गुरुवार रात आयोजित इस अवॉर्ड शो में स्विफ्ट ने सबसे ज्यादा ट्रॉफियां जीतीं। वह अपने मंगेतर ट्रैविस केल्से के साथ समारोह में शामिल हुईं, जहां उन्होंने सबसे पहले ‘द लाइफ ऑफ अ शो गर्ल’ के लिए बेस्ट पॉप एल्बम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड स्वीकार किया।

अवॉर्ड लेते हुए स्विफ्ट ने कहा, “यह एल्बम मुझे बहुत खुश, आत्मविश्वासी और आज़ाद महसूस कराता है, क्योंकि मेरी जिंदगी में यह एहसास हर दिन आता है, और इसका श्रेय मेरे मंगेतर को जाता है जो आज यहां मौजूद हैं। मैं iHeart और उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने ‘द फेट ऑफ ओफेलिया’ को इतना बड़ा हिट बनाया।” इसके बाद उन्होंने आर्टिस्ट ऑफ द ईयर और बेस्ट लिरिक्स समेत कई अन्य अवॉर्ड भी जीते, जिससे उनके कुल iHeartRadio म्यूजिक अवॉर्ड्स की संख्या 41 हो गई है।

स्विफ्ट ने अपने संबोधन में कहा, “आज के दौर में हमें हर चीज पर तुरंत प्रतिक्रिया मिलती है, चाहे वह अच्छी हो या बुरी। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि आप अपने शौक और जुनून को समय दें, गलतियां करने का मौका दें और अपने हुनर को निखारें। जो आप अपने दिमाग में भरते हैं, वह आपके अंदर बस जाता है, लेकिन जो आप इंटरनेट पर डालते हैं, वह कभी-कभी उसे नुकसान भी पहुंचा सकता है। मैं नहीं चाहती कि आपके सपनों के साथ ऐसा हो।” इस शो की मेजबानी लुडाक्रिस ने की, जबकि कार्यक्रम की शुरुआत लैनी विल्सन और एलेक्स वॉरेन की परफॉर्मेंस से हुई। एलेक्स वॉरेन ने ‘ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड भी जीता।