भारतीय दूतावास ने बताया कि कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीयों को नयी दिल्ली और अन्य स्थानों पर पहुंचाया गया है। दूतावास ने पश्चिम एशियाई देश में अब भी फंसे लोगों को किसी भी अज्ञात वस्तु, मलबे या टुकड़ों के पास जाने के खिलाफ चेतावनी दी है। कतर स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक परामर्श में कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर एयरवेज बृहस्पतिवार को भारत के लिए दो उड़ानें संचालित करने वाली है। दूतावास ने कहा, "कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीय 11 मार्च को कतर एयरवेज की उड़ानों से नयी दिल्ली और अन्य गंतव्यों के लिए रवाना हुए।"
कतर से 500 से अधिक भारतीयों को निकाला गया, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
You may also like
ट्रंप ने कुछ पेटेंट दवाओं पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ, कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर.
राष्ट्रपति ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को पद से हटाया.
अमेरिकी हमलों में ईरान का 'सबसे बड़ा पुल' ध्वस्त, ट्रंप ने कहा- समझौते का अब भी मौका.
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री ने सेना के शीर्ष अधिकारी को पद से हटाया.