Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईरान का हमला, तेल टैंकों में लगी भीषण आग

अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 13वां दिन है. दोनों ओर से बदस्तूर हमले जारी हैं. ओमान के दक्षिणी शहर सलालाह के पोर्ट पर हमला हुआ है. यहां तेल स्टोरेज टैंकों पर ड्रोन से हमला किया गया है. इस हमले के बाद ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की है.

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट में हालात जल्द ठीक हो जाएंगे. इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान की तरफ से मिसाइलों की एक नई बौछार के बाद उत्तरी इज़रायल के कुछ इलाकों में सायरन बजने लगे. इज़रायली सेना ने कहा कि इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ आने वाली मिसाइलों को रोकने के लिए काम कर रही है, जबकि होम फ्रंट कमांड ने अलर्ट जारी करके लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा है.