Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

भारतीय पर्यटकों के लिए खुशखबरी! अब बिना वीजा जा सकेंगे फिलीपींस

अब फिलीपींस घूमना भारतीय पर्यटकों के लिए और आसान हो गया है। फिलीपींस सरकार ने भारतीय नागरिकों को वीज़ा-फ्री एंट्री की सुविधा दे दी है। यह कदम टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से उठाया गया है। अब भारतीय नागरिक बिना वीज़ा के फिलीपींस जा सकते हैं और वहां 14 दिन तक रुक सकते हैं। यही नहीं, यह वीज़ा-फ्री स्टे 7 दिन और बढ़ाकर कुल 21 दिन तक किया जा सकता है।

कौन-कौन ले सकता है वीज़ा-फ्री एंट्री का फायदा?

फिलीपींस एम्बेसी, नई दिल्ली के अनुसार, भारतीय नागरिकों को दो अलग-अलग कैटेगरी में वीज़ा-फ्री एंट्री मिलेगी, जिनके लिए कुछ खास शर्तें होंगी:

आपके पास नीचे दिए गए देशों में से किसी एक का वैध वीज़ा या परमानेंट रेजिडेंस परमिट होना चाहिए:
अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, शेंगेन एरिया, सिंगापुर या यूनाइटेड किंगडम

1. पासपोर्ट कम से कम 6 महीने तक वैध होना चाहिए।
2. फिलीपींस से बाहर जाने वाली रिटर्न या आगे की फ्लाइट टिकट होनी चाहिए।
3. इमिग्रेशन विभाग में आपका कोई नेगेटिव रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।

इस फैसले से उन भारतीय ट्रैवलर्स को काफी राहत मिलेगी जो साउथईस्ट एशिया में आसानी से घूमना चाहते हैं।