Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच श्रीलंका में ईंधन के दाम बढ़े

Sri Lanka: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब दुनिया के कई देशों पर दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। श्रीलंका की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। अधिकारियों के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।

ईंधन की कीमतें बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी असर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मिडिल-ईस्ट में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर और गहरा पड़ सकता है। ऐसे में कई देशों को ईंधन की कीमतों में बदलाव करना पड़ सकता है। श्रीलंका पहले ही आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश कर रहा है, ऐसे में ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी सरकार और आम जनता दोनों के लिए नई चुनौती बन सकती है।