Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच CBSE ने मध्य पूर्व में 10वीं-12वीं की परीक्षा की स्थगित

ईरान-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को मध्य पूर्व क्षेत्र में दो मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, "मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों- बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने दो मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।" भारद्वाज ने आगे कहा कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा, "बोर्ड तीन मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और पांच मार्च से होने वाली परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा।"