Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

मिडिल ईस्ट के हालातों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने आज शाम 5 बजे संसद में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे। जिसमें अमित शाह, एस जयशंकर और विपक्ष के कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे। वहीं लोकसभा में जेडीयू नेता दिलेश्वर कामैत ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को अयोग्य घोषित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस दिया है। 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही वेस्ट एशिया संकट से जुड़ी उभरती चुनौतियों के बीच फर्टिलाइजर सप्लाई, एलोकेशन और खेती पर असर डालने वाले खास मुद्दों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाएंगे। विपक्षी दलों ने मंगलवार को सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन के विषय पर सर्वदलीय बैठक बुलाए। 

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करने के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार शाम पांच बजे बुलाई गई है। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल पश्चिम एशिया युद्ध और इसके भारत पर प्रभाव को लेकर सरकार से लगातार सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके प्रद्युत बोरदोलोई ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने मंगलवार को सदन को इसकी सूचना दी।