Breaking News

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई     |   बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा     |  

विजय-संगीता तलाक मामला, चेंगलपट्टू कोर्ट ने सुनवाई 15 जून तक टाली

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट ने सोमवार को तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले की सुनवाई 15 जून तक के लिए टाल दी। यह मामला कोर्ट की सूची में चौथे नंबर पर था और जज ससीकला के समक्ष सुनवाई के लिए आया। संक्षिप्त सुनवाई के बाद जज ने अगली तारीख जून के मध्य तक बढ़ा दी। इससे पहले यह मामला 26 फरवरी को पहली बार कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद इसे 20 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया था। अब दूसरी बार सुनवाई टलने से यह हाई-प्रोफाइल मामला और लंबा खिंच गया है।

संगीता द्वारा फरवरी 2026 में दायर तलाक याचिका में विजय पर बेवफाई के आरोप लगाए गए हैं। याचिका में कहा गया है कि अप्रैल 2021 में उन्हें पता चला कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ कथित संबंध है, जिससे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा। आरोप है कि विजय ने उस अभिनेत्री के साथ सार्वजनिक रूप से संबंध बनाए रखे, जिससे संगीता और उनके बच्चों को भावनात्मक पीड़ा और सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ा।

याचिका में यह भी कहा गया है कि 2021 के बाद से विजय ने भावनात्मक दूरी बना ली और पत्नी के साथ अपमानजनक व्यवहार किया, जिसके चलते उन्हें एक ही घर में अलग रहना पड़ा। इसके अलावा विजय पर उस अभिनेत्री के साथ विदेश यात्राएं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने का भी आरोप है। विजय और संगीता की पहली मुलाकात 1996 में हुई थी। श्रीलंका मूल की संगीता ब्रिटेन में पली-बढ़ी हैं। दोनों ने 1998 में ब्रिटेन में रजिस्टर्ड मैरिज की और 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। उनके दो बच्चे हैं—बेटा जेसन और बेटी दिव्या।