उत्तराखंड के बागेश्वर में आए दिन गुलदारों का आतंक देखने को मिल रहा है। बागेश्वर के भागरथी क्षेत्र में एक साथ तीन गुलदारों की चहलकदमी से सनसनी फैल गई है। देर रात सड़क पर बेखौफ घूमते इन गुलदारों की तस्वीरें पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। एक साथ तीन गुलदारों के दिखने से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत है, जिसके चलते लोगों ने रात के समय आवाजाही बंद कर दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
बागेश्वर में तीन गुलदारों का आतंक, CCTV में कैद हुई खौफनाक तस्वीरें
You may also like
AIMIM ने पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर से तोड़ा नाता, पार्टी का अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान.
राज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार.
‘संत संसद 2026’: नारायण गिरि महाराज बोले— मतभेद के बावजूद संत हमेशा रहते हैं एकजुट.
'Ginny Weds Sunny 2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरपूर होगी फिल्म.