Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

CM रेखा गुप्ता ने दिवंगत NDMC कर्मचारियों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र और संविदा कर्मचारियों को मेडिकल कार्ड वितरित किए। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह पहल जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने इस पहल को सफल बनाने वाली पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अनुकंपा के आधार पर मिलने वाली नौकरी प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होती है। उन्होंने कहा, “अनुकंपा नियुक्ति के तहत नौकरी मिलना आसान नहीं होता, लेकिन यह परिवारों को कठिन समय में सहारा देती है।”

रेखा गुप्ता ने संविदा कर्मचारियों को स्वास्थ्य मिशन से जोड़कर मेडिकल कार्ड देने की पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को बीमारी के समय बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी और आर्थिक बोझ कम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ सभी नागरिकों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में उसी सोच की झलक देखने को मिलती है। नवनियुक्त कर्मचारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपनी नौकरी को केवल रोजगार नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर समझें। उन्होंने कहा कि शासन का मूल उद्देश्य लोगों की सेवा करना है और प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका इसमें महत्वपूर्ण होती है।