Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

पहलवान गीता फोगाट की अपील, बोली- 'ग्रामीण बेटियों में है हुनर, सिर्फ चाहिए माता-पिता का साथ'

Chhattisgarh: भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान गीता फोगाट ने संभागीय स्तरीय 'सरगुजा ओलंपिक' के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। उनकी मौजूदगी ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे एथलीटों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। इस दौरान फोगाट ने ग्रामीण प्रतिभाओं की क्षमता पर जोर दिया और कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ दूर-दराज के गांवों की लड़कियां भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं। फोगाट ने लड़कियों को सशक्त बनाने में माता-पिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा, "माता-पिता को अपनी बेटियों को खेलने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करना चाहिए। गांवों की लड़कियां अक्सर शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होती हैं। सही समर्थन और अवसर मिलने पर वे उच्च स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं।" उन्होंने खेल को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए 'सरगुजा और बस्तर ओलंपिक' जैसे आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की।

21 मार्च से 23 मार्च तक चलने वाले तीन दिन के सरगुजा ओलंपिक में कुल 2,190 एथलीट भाग ले रहे हैं। इनमें 1,044 महिला खिलाड़ी, 1,146पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। ये प्रतियोगिता 12 खेल विधाओं में है, जिनमें कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और रस्साकशी शामिल हैं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार और छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार के अलावा प्रमाण पत्र और ट्रॉफियां दी जाएंगी। छात्रवृत्ति में सीनियर श्रेणी के विजेताओं को 6,000 रुपये और जूनियर श्रेणी के विजेताओं को 2,400 रुपये दिए जाएंगे।