Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

IPL 2026: गुजरात के हाथों चेन्नई की 89 रन से करारी हार, इस सीजन में CSK का अभियान खत्म

IPL 2026: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से करारी शिकस्त दी। जीटी के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक लगाया।

बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की और गुजरात टाइटंस को चार विकेट पर 229 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। टाइटंस के लिए दमदार सलामी साझेदारी में सुदर्शन ने 53 गेंद में 84 रन, जबकि गिल ने 37 गेंद में 64 रन बनाए।

जोस बटलर ने भी पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 27 गेंद में नाबाद 57 रन की तेज पारी खेली और गुजरात को 200 रन के पार पहुंचाया। जवाब में, चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में ही 51 रन पर चार विकेट गंवा दिए।

मोहम्मद सिराज ने पारी की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को विकेट के पीछे बटलर के हाथों कैच आउट करा दिया। सिराज ने 26 रन देकर तीन विकेट, राशिद खान ने 18 रन देकर तीन विकेट और कगिसो रबाडा ने 32 रन देकर तीन विकेट लिए। सीएसके 13 ओवर और चार गेंद में 140 रन पर ऑल आउट हो गई।

सीएसके की ओर से शिवम दुबे ने 17 गेंद पर विस्फोटक 47 रन बनाए। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने नौ जीत और 18 अंक के साथ लीग चरण खत्म किया। इस जीत से आईपीएल तालिका में ऊपरी दो में जगह बनाने की उनकी संभावनाएं मजबूत हुईं हैं।