Breaking News

प्रयागराज में माघ मेले में पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे     |   अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने ज्यादातर उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया     |   सीएम योगी ने मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना दिवस पर जवानों और उनके परिवारों को दी शुभकामनाएं     |   मकर संक्रांति पर प्रयागराज संगम में आस्था का महासैलाब, 15 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान     |  

'हमें ग्रीनलैंड से कम कुछ भी अस्वीकार्य है', डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट ने मचाई खलबली

USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि नाटो को अमेरिका को ग्रीनलैंड हासिल करने में मदद करनी चाहिए और हमें नियंत्रण से कम कुछ भी अस्वीकार्य है, ये बात उन्होंने उप-राष्ट्रपति जेडी वैंस द्वारा डेनिश और ग्रीनलैंड के मंत्रियों के साथ आयोजित वार्ता से कुछ घंटे पहले कही।

अपने सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट में ट्रंप ने अपने इस तर्क को दोहराया कि अमेरिका को "राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा कि "इसे हासिल करने के लिए नाटो को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए, नहीं तो रूस या चीन इसे हासिल कर लेंगे और ऐसा होने वाला नहीं है।" ट्रंप ने लिखा, “ग्रीनलैंड के अमेरिका के हाथों में आने से नाटो कहीं अधिक मजबूत और प्रभावी हो जाएगा और हमें इससे कम कुछ भी अस्वीकार्य है।”

ग्रीनलैंड नाटो सहयोगी डेनमार्क का अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है, जो इस समय भू-राजनीतिक उथल-पुथल के केंद्र में है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इस पर अपना अधिकार जताने पर अड़े हैं, जबकि इसकी राजधानी नूक के लोग कहते हैं कि ये बिकाऊ नहीं है।

वहीं व्हाइट हाउस ने बलपूर्वक इस आर्कटिक द्वीप पर कब्जा करने की संभावना से इनकार नहीं किया है। उप-राष्ट्रपति वेंस बुधवार को वाशिंगटन में डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन और उनके ग्रीनलैंड के समकक्ष विवियन मोट्ज़फेल्ड से ग्रीनलैंड के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करेंगे।