Breaking News

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से जान गंवाने वाली ज्योति के भाई को यूनिवर्सिटी ने दी इलेक्ट्रीशियन की नौकरी     |   किसान-छात्र और युवा... CJP नेताओं ने राकेश टिकैत से मिलकर बनाया नया प्लान     |   राजस्थान के बांसवाड़ा में बस से टकराई स्कूल वैन, एक बच्चे की मौत, छह घायल     |   बिहार कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम एजेंडों पर लग सकती है मुहर     |   CJP नेताओं ने राकेश टिकैत से की मुलाकात, किसान-छात्र के मुद्दे पर सरकार को घेरने की बनाई रणनीति     |  

सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा, कहा- “परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध”

UP News:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न हों, प्रदेश में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से उर्वरक भंडारण न करें। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक उर्वरक उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धः कृषि मंत्री
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खरीफ सीजन- 2026 के तहत सोमवार (27 जुलाई) तक कुल 28.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की जा चुकी है, जबकि 29.05 लाख मीट्रिक टन उर्वरक अब भी उपलब्ध है। सरकार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।