Breaking News

जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |  

शेयर बाजार में शुरुआती नुकसान की भरपाई के साथ जोरदार वापसी, रुपये में भारी मजबूती

Share Market: बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को शुरुआती नुकसान की भरपाई करते हुए जोरदार वापसी की और बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी और बैंकिंग शेयरों में वैल्यू बाइंग और रुपये में तेज उछाल ने इस बढ़त को और मजबूत बनाया। रिजर्व बैंक ने ऑनशोर फॉरवर्ड मार्केट में बैंकों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई उपाय शुरू किए हैं। इससे निवेशकों का मनोबल बढ़ा।

एक समय रुपया तेज उछाल के साथ 188 पैसे बढ़ा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92 के स्तर को छू गया। हालांकि कारोबार खत्म होने तक ये 150 पैसे से कुछ ज्यादा बढ़कर बंद हुआ। दिन का निचला स्तर 2,000 से कुछ ज्यादा था। वापसी करते हुए, 30 शेयर वाले बीएसई सेंसेक्स 185 अंक बढ़कर 73 हजार 319 पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 33 अंक बढ़कर 22 हजार 713 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स बाजार में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा फायदे में, जबकि एशियन पेंट्स, इटरनल लिमिटेड, सन फार्मा, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज को नुकसान में रहे।

क्षेत्रीय मोर्चे पर, आईटी, रियल एस्टेट और निजी क्षेत्र के बैंकिंग शेयरों ने बाजार की रफ्तार दी, जबकि उपभोक्ता टिकाऊ सामान, तेल और गैस, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, ऑटो और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग शेयरों में गिरावट हुई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी, जापान के निक्केई, हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट समेत सभी प्रमुख एशियाई बाजार नुकसान में बंद हुए।

गुरुवार को यूरोप के बाजारों में भारी नुकसान देखा गया। अमेरिकी बाजार बुधवार को फायदे में बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 8 हजार 331 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।