Breaking News

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या     |   प्रयागराज: मकर संक्रांति पर लगभग 1 करोड़ 3 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया     |   BMC चुनाव के अंतिम आंकड़े आज नहीं करेंगे जारी: महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त     |   BMC से बाहर होगी उद्धव ठाकरे की शिवसेना, Exit Poll में BJP+ को स्पष्ट बहुमत     |   राजस्थान के CM ने जयपुर के SMS स्टेडियम में आर्मी डे शौर्य संध्या को संबोधित किया     |  

बेंगलुरू में अवैध खातों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

Karnataka: बेंगलुरू पुलिस ने म्यूल खातों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। इन आरोपियों ने कथित तौर पर आम लोगों के नाम पर अवैध रूप से बैंक अकाउंट खोले थे और उनका इस्तेमाल धोखाधड़ी और ऑनलाइन सट्टेबाजी की गतिविधियों के लिए किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उन्हीं नामों से बैंक अकाउंट खोले और सिम कार्ड हासिल किए और उन्हें अवैध फायदे के लिए आगे बेच दिया। पुलिस ने एक बयान में कहा, "दो लोग आम लोगों के नाम पर बैंक अकाउंट खोल रहे थे, उनके नाम पर सिम कार्ड खरीद रहे थे और अवैध मुनाफे के लिए बैंक अकाउंट और सिम कार्ड दुबई में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति को भेज रहे थे।"

पुलिस के अनुसार, ये ऑपरेशन 28 नवंबर, 2025 को विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद हुलिमावु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।