थॉमस बाक की जगह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) का अध्यक्ष बनने की दौड़ में सात उम्मीदवार मैदान में है जिनमें दो पूर्व ओलंपिक चैंपियन भी शामिल हैं। आईओसी ने सोमवार को उन सात उम्मीदवारों की सूची जारी की जो मार्च में होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे। बाक की जगह नया अध्यक्ष आठ साल के लिए चुना जाएगा।
इन उम्मीदवारों में एक महिला आईओसी कार्यकारी बोर्ड की सदस्य जिम्बाब्वे की किर्स्टी कोवेंट्री भी शामिल है। आईओसी के 130 साल के इतिहास में कोई महिला अध्यक्ष नहीं बनी है। अभी तक जो नौ सदस्य आईओसी के अध्यक्ष बने हैं उनमें आठ यूरोप और एक अमेरिका का है।
ब्रिटेन के मध्यम दूरी के धावक सेबेस्टियन को भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। उन्होंने ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। कोवेंट्री भी तैराकी में दो बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता है। जॉर्डन के प्रिंस फैसल अल हुसैन भी आईओसी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं।
आईओसी के चार उपाध्यक्षों में से एक स्पेन के जुआन एंटोनियो समारांच जूनियर भी अध्यक्ष पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उनके पिता 2001 तक 21 सालों तक अध्यक्ष रहे। इनके अलावा अंतरराष्ट्रीय साइकलिंग संघ के अध्यक्ष डेविड लैपार्टिएंट, अंतरराष्ट्रीय जिमनास्टिक महासंघ के अध्यक्ष मोरिनारी वतनबे और अंतरराष्ट्रीय स्की और स्नो बोर्ड महासंघ के अध्यक्ष जोहान एलियाश भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। सेबेस्टियन को विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष हैं।
सेबेस्टियन को समेत सात उम्मीदवार आईओसी अध्यक्ष पद की दौड़ में
You may also like

अलास्का तट पर 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी.

भारत-अमेरिका के बीच जल्द हो सकता है व्यापार समझौता, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत.

कैरिबियन और अफ्रीकी देशों पर 10 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप.

यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, बुधवार को होनी थी मौत की सजा.
