Breaking News

डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |   WB चुनाव: ‘जहरीली नजरों से बंगाल को देखोगे तो आंखें नोंच लेंगे’, बोलीं सीएम ममता     |   राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |  

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच गैस की कमी की अफवाह, एजेंसियों पर उमड़ी लोगों की भीड़

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। भारत में गैस की कीमत की बढ़ोतरी की खबर आग की तरहा फैल गई। जिसके कारण गैस एजंसियों पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है। बढ़ते गैस के दाम और गैस की किल्लत की अफवाह से अफरा तफरी का माहौल है लोगों की लंबी-लंबी कतारें गैस एजंसियों पर देखने को मिल रही है।

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस के दाम बढ़ चुके हैं। जिससे अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया है। और गैस एजंसियों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग अपने सिलेंडर सर पर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि गैस एजेंसीयो पर उपभोक्ताओं को ओटीपी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी लोग बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर लेकर एजंसियों पर जमा है और अफरा तफरी का माहौल हो गया है।

वहीं जिला अधिकारी अवनीश कुमार पांडे बताते हैं की सिलेंडर की कोई कमी नहीं है ओटीपी के माध्यम से लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वंही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की एजेंसियों पर तैनाती भी की जा रही है। और लोगों को इस संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है।