Breaking News

भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, IMD के 150वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल     |   नोएडा: स्टूडेंट की मौत मामले में गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, दो दिन पहले सातवें फ्लोर से गिरा था युवक     |   दिल्ली: विवादों में CM आतिशी का इलेक्शन कैंपेन, सरकारी गाड़ी मामले में FIR     |   दिल्ली चुनाव: केजरीवाल की दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक और बड़ा ऐलान करेंगे     |   महाकुंभ हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है: CM योगी आदित्यनाथ     |  

डी गुकेश ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब जीता

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश गुरुवार को रोमांचक 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हराकर 18 साल की उम्र में सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने। गुकेश ने 14 बाजी के इस मुकाबले की आखिरी क्लासिकल बाजी जीतकर लिरेन के 6.5 के मुकाबले जरूरी 7.5 अंक के साथ खिताब जीता।

गुरुवार को गुकेश की खिताबी जीत से पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन थे, जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में ये खिताब जीता था। गुकेश इस साल की शुरुआत में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद विश्व खिताब के लिए चुनौती पेश करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। 

वे दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद ये मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था।