Breaking News

कंबोडिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी: थाईलैंड     |   मणिपुर के 10 बीजेपी विधायक केंद्रीय नेताओं से मिलने दिल्ली के लिए रवाना     |   कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैदराबाद पहुंचे     |   केरल: एलडीएफ को हराकर तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की     |   लियोनेल मेसी टूर: कोलकाता स्टेडियम में बदइंतजामी पर पुलिस एक्शन, ऑर्गेनाइजर हिरासत में     |  

ठाणे में कचरा एकत्र करने वाले की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे, 13 दिसंबर (भाषा) नवी मुंबई पुलिस ने कचरा एकत्र करने वाले एक व्यक्ति की हत्या के एक महीने पुराने मामले को सुलझाते हुए 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कादिर करम हुसैन शेख उर्फ ​​लखा उर्फ ​​लंबू (25) का शव 20 नवंबर को जुईनगर रेलवे स्टेशन के पास एक नाले में मिला था।

उसने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने राजू जब्बार मंडल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि कादिर ने मंडल की पत्नी से दुव्यर्वहार किया था जिसके बाद मंडल ने उसकी हत्या कर दी।

भाषा सिम्मी खारी

खारी