Breaking News

पीएम मोदी ने कतर के शेख से बात की, दोहा हमले पर जताई चिंता     |   Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र- अपदस्थ पीएम केपी ओली     |   एशिया कपः भारत ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला     |   नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल     |   कांकेर: मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली मासा मारा गया     |  

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे से पहले भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा मणिपुर पहुंचे

इम्फाल, 10 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 13 सितंबर को मणिपुर की संभावित यात्रा से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा बुधवार को यहां पहुंचे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

भाजपा के मणिपुर प्रभारी अजीत गोपछड़े भी उनके साथ थे।

भाजपा नेता ने कहा कि पात्रा यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में भाजपा पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि पात्रा का इंफाल हवाई अड्डे पर भाजपा की राज्य इकाई की अध्यक्ष ए शारदा देवी और अन्य लोगों ने स्वागत किया।

पात्रा की यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर शारदा देवी ने सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

भाजपा के एक नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पात्रा का दौरा प्रधानमंत्री की राज्य की संभावित यात्रा की तैयारियों का हिस्सा है।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश