Breaking News

पीएम मोदी ने कतर के शेख से बात की, दोहा हमले पर जताई चिंता     |   Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र- अपदस्थ पीएम केपी ओली     |   एशिया कपः भारत ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला     |   नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल     |   कांकेर: मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली मासा मारा गया     |  

असम इस कठिन समय में हिमाचल के साथ दृढ़ता से खड़ा है : मुख्यमंत्री हिमंत

गुवाहाटी, 10 सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य ‘‘इस कठिन समय में हिमाचल प्रदेश के भाइयों और बहनों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।’’

हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसार, इस साल 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में कुल 378 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को अब तक 4,156 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि असम के 3.5 करोड़ लोग इस कठिन समय में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हैं।

असम के ऊर्जा मंत्री प्रशांत फूकन ने नयी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पांच करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

फूकन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम की जनता और सरकार की ओर से, हमने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस कठिन समय में, असम हिमाचल प्रदेश के साथ खड़ा है।’’

भाषा

शफीक माधव

माधव