Breaking News

पीएम मोदी ने कतर के शेख से बात की, दोहा हमले पर जताई चिंता     |   Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र- अपदस्थ पीएम केपी ओली     |   एशिया कपः भारत ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला     |   नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल     |   कांकेर: मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली मासा मारा गया     |  

दिल्ली पुलिस, झारखंड एटीएस ने आतंकवादी संगठनों से संबंधों के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया

रांची, 10 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस के एक विशेष प्रकोष्ठ ने झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के साथ मिलकर बुधवार सुबह कुछ आतंकवादी संगठनों से कथित संबंधों के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अभी हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या का पता नहीं चला है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रांची में लोअर बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक हॉस्टल समेत झारखंड में कई स्थानों पर संयुक्त रूप से छापे मारे जा रहे हैं।

झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) और प्रवक्ता माइकल राज एस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दिल्ली और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान रांची के एक हॉस्टल समेत कई स्थानों पर चलाया जा रहा है। आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।’’

उन्होंने बताया कि छापों की जानकारियां दोपहर तक जारी की जाएंगी।

भाषा गोला वैभव

वैभव