संभल (उप्र) 22 मई (भाषा) संभल जिले के थाना बहजोई क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम एक कैंटर की टक्कर में एसयूवी में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉ. सचिन वर्मा ने बताया कि गांव किसौली के पास हादसे में सिद्धार्थ (25) की मौत हो गयी है जबकि वरुण चौहान (24), पीयूष सिंह (22) और करन कुशवाह (25) घायल हुए हैं। सभी घायल मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
भाषा सं आनन्द गोला
गोला