वाशिंगटन, 22 मई (एपी) तुलसी गबार्ड ने अपने पति के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने कहा कि उनके पति कैंसर से जूझ रहे हैं, इसलिए वह पद छोड़ रही हैं। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पद छोड़ने वाली वह चौथी कैबिनेट अधिकारी हैं।
गबार्ड ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘‘दुर्भाग्यवश, मुझे अपना इस्तीफा देना पड़ रहा है, जो 30 जून, 2026 से प्रभावी होगा। मेरे पति अब्राहम के हाल ही में हड्डी कैंसर के एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार से पीड़ित होने पता चला है।’’
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान पर हमला करने का फैसला किए जाने के बाद गबार्ड के ट्रंप से अलग होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
एपी नेत्रपाल
नेत्रपाल