Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

अस्पताल त्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम करने के लिए तैयार: दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक प्रमुख

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि कथित दहेज मृत्यु मामले में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अस्पताल अभिनेत्री-मॉडल त्विषा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम करने के लिए तैयार है।

विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि उन्हें अदालत के निर्देश के बारे में मीडिया में आई खबरों के माध्यम से पता चला और वे आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “आदेश मिलते ही डॉक्टरों की एक टीम भोपाल भेजी जाएगी या यदि शव को एम्स दिल्ली लाने की व्यवस्था हो जाती है, तो पोस्टमॉर्टम यहीं किया जाएगा। दोनों ही स्थिति में, हम न्याय के हित में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि 33 वर्षीय त्विषा का शव फिलहाल एम्स भोपाल के मुर्दाघर में रखा हुआ है।

मामले में शुक्रवार को तेजी से घटनाक्रम देखने को मिले, जिसमें पुलिस ने त्विषा के पति को हिरासत में ले लिया, जो एक सप्ताह से अधिक समय से फरार था, और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने परिवार के अनुरोध पर एम्स दिल्ली की एक विशेष टीम से फिर से पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया।

त्विषा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। उनके ससुराल वालों का आरोप है कि वह नशे की आदी थीं, जबकि उनके परिवार का कहना है कि दहेज के लिए उनका उत्पीड़न किया गया, जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई।

भाषा

नेत्रपाल

नेत्रपाल