नागपुर, 22 मई (भाषा) उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला चार जून को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
पच्चीस दिवसीय वार्षिक कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय का उद्घाटन 11 मई को यहां रेशिमबाग में डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर में किया गया था।
आरएसएस द्वारा पहले जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि देशभर से 880 स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, जहां सामाजिक जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समारोह को संबोधित करेंगे।
भाषा
देवेंद्र नरेश
नरेश