Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

प्रधानमंत्री मोदी का काला चावल यूएई की राजमाता को भेंट किया जाना बेहद गर्व की बात: मुख्यमंत्री

इंफाल, 22 मई (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘जीआई टैग’ वाले मणिपुर के ‘काला चावल’ (चक हाओ) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजमाता को भेंट किया जाना राज्य के लोगों के लिए अत्यंत गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इस कदम ने मणिपुर की अनूठी पहचान को वैश्विक मंच पर उजागर किया और राज्य के किसानों की मेहनत का सम्मान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हर मणिपुरी के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीआई टैग वाले राज्य के प्रसिद्ध ‘चक हाओ’ (काला चावल) को यूएई की राजमाता को भेंट करने का विकल्प चुना।’’

सिंह ने कहा कि यह कदम मणिपुर की भूमि की समृद्धि और उन परंपराओं को उजागर करता है जिसके तहत पीढ़ियों से इस फसल को संरक्षित किया गया है।

‘चक हाओ’ को केवल एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ से अधिक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह मणिपुर की विरासत, और कृषि संबंधी उत्कृष्टता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से किसानों का समर्थन जारी रखने और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने का भी आग्रह किया। ‘भौगोलिक संकेत टैग’ (जीआई टैग) किसी उत्पाद को उस स्थान से जोड़ता है जो उसकी जननी है।

भाषा संतोष नरेश

नरेश