Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

फ्लिपकार्ट ने अंतिम छोर तक पार्सल डिलीवरी को बेहतर बनाने के लिए भारतीय डाक के साथ की साझेदारी

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी, फ्लिपकार्ट ने कुशलतापूर्वक अंतिम छोर तक पार्सल डिलीवरी के लिए डाक विभाग के साथ एक समझौता किया है। एक सरकारी बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी का उद्देश्य डाक विभाग के डिलीवरी नेटवर्क का लाभ उठाना है। साथ ही भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र में फ्लिपकार्ट की मजबूत मौजूदगी का इस्तेमाल करके पूरे देश में कुशल, भरोसेमंद और ग्राहक-केंद्रित पार्सल डिलीवरी समाधान उपलब्ध कराना है।

बयान में कहा गया, ‘‘संचार मंत्रालय के डाक विभाग (डीओपी) और फ्लिपकार्ट इंडिया प्रा लि ने अंतिम छोर तक पार्सल डिलीवरी सेवाओं के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, डाक विभाग पूरे देश में फ्लिपकार्ट के सामान के लिए अंतिम छोर तक डिलीवरी सेवाएं प्रदान करेगा।’’

इस समझौते के साथ, फ्लिपकार्ट शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्सल डिलीवरी सेवाओं के लिए इंडिया पोस्ट के व्यापक नेटवर्क का उपयोग करेगा।

इन सेवाओं में प्रीपेड और ‘कैश-ऑन-डिलीवरी’ पार्सल की डिलीवरी, ओटीपी-आधारित डिलीवरी प्रमाणीकरण और वास्तविक-समय बिक्री निगरानी शामिल होगी।

बयान में कहा गया, ‘‘यह समझौता पार्सल की कुशल आवाजाही और उसे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए तेज डिलीवरी, बेहतर परिचालन समन्वय और निर्बाध प्रौद्योगिकी एकीकरण पर केंद्रित है। इस सहयोग से भारत के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र को सहारा देने वाले लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचे के और मजबूत होने की उम्मीद है।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण