Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति को दो महीने की सजा

हैदराबाद, 22 मई (भाषा) हैदराबाद की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को 44 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने बुजुर्ग माता-पिता को परेशान करने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का दोषी ठहराते हुए दो महीने की सजा सुनाई।

पुलिस के अनुसार, निजी क्षेत्र में काम करने वाला जी. श्रीनिवास लंबे समय से अपने बुजुर्ग माता-पिता को लगातार परेशान कर रहा था।

पीड़ित अभिभावकों से प्राप्त औपचारिक शिकायत के आधार पर, यहां नारायणगुडा पुलिस ने श्रीनिवास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, गहन जांच और पुख्ता सबूत जुटा कर श्रीनिवास को नामपल्ली स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

इसमें कहा गया कि मामले के तथ्यों और सबूतों पर गौर करते हुए अदालत ने श्रीनिवास को अपराध का दोषी पाया और उसे 60 दिन की सजा सुनाई। साथ ही 50 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

भाषा शफीक नरेश

नरेश