Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

केंद्र ने लद्दाख के डीजीपी मुकेश सिंह की मणिपुर में प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) केंद्र सरकार ने लद्दाख पुलिस के प्रमुख मुकेश सिंह को मणिपुर में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर भेजने की मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

सिंह एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1996 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा 21 मई को जारी एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एक विशेष मामले के रूप में सिंह को तीन साल की अवधि के लिए मणिपुर में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर भेजने को मंजूरी दे दी है।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मणिपुर पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने की संभावना है।

मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह को कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया है।

सचिव (सुरक्षा) विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं, जो प्रधानमंत्री और उनके आधिकारिक आवास में उनके साथ रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

भाषा देवेंद्र रंजन

रंजन