Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

नये आयकर अधिनियम पर जागरुकता अभियान की शुरुआत

जयपुर, 22 मई (भाषा) आयकर विभाग राजस्थान ने नये आयकर अधिनियम 2025 पर चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी जागरुकता अभियान ‘‘प्रारम्भ 2026’’ की शुरुआत शुक्रवार को जयपुर में की।

इस कायक्रम में करदाताओं एवं हितधारकों को नये आयकर अधिनियम तथा आयकर नियम 2026 के बारे में जानकारी दी गई।

जागरुकता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (राजस्थान) सुमीत कुमार ने कहा कि नये आयकर अधिनियम का लक्ष्य कर कानूनों का सरलीकरण, विश्वास-आधारित प्रशासन को बढ़ावा देना, आयकर अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का गैर–अपराधीकरण और करदाताओं को समयबद्ध सेवा उपलब्ध करवाना है।

कुमार ने पुस्तिकाओं, संवाद सत्रों, कॉमिक बुक, कर सेतु तथा स्थानीय स्तर पर विकसित करदाता मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों व कर क्षेत्र से जुड़े विषय विशेषज्ञों ने नए आयकर अधिनियम 2025 एवं आयकर नियम 2026 की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। साथ ही केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा आयकर क्षेत्र में किए गये नवाचारों की भी जानकारी दी।

भाषा पृथ्वी गोला

गोला