Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

झारखंड सरकार ने 'अति गरीब' परिवारों की स्थिति सुधारने के लिए नयी योजना शुरू की

रांची, 22 मई (भाषा) झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को राज्य के 'अति गरीब' परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए एक नयी योजना की शुरुआत की।

सिंह ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'झारखंड समावेशी आजीविका योजना' (जेएच-एसएवाई) का अनावरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार गरीब परिवारों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं कि कोई भी गरीब परिवार विकास की मुख्यधारा से पीछे न छूटे। आज शुरू की गई यह योजना निश्चित रूप से अति गरीब परिवारों की स्थिति में सुधार लाएगी।'

मंत्री ने यह भी बताया कि झारखंड की 'अति गरीब उत्थान योजना' (उपज) एक सफल मॉडल के रूप में उभरी है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

उन्होंने जानकारी दी कि शुरुआती चरण में इस नई योजना के तहत 16,000 अति गरीब परिवारों को शामिल किया जाएगा, जबकि आने वाले दिनों में 9,000 और परिवारों को इससे जोड़ा जाएगा।

यह कार्यक्रम झारखंड राज्य आजीविका प्रचार सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और 'द नज इंस्टीट्यूट' द्वारा आयोजित किया गया था।

इस दौरान मंत्री ने राज्य के छह जिलों में इस योजना को लागू करने के लिए 44 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के चेक भी वितरित किए।

भाषा सुमित नरेश

नरेश