Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

झारखंड : बकरीद से पहले पूर्वी सिंहभूम प्रशासन सतर्क, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाएगी निगरानी

जमशेदपुर, 22 मई (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रशासन ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की हैं। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और त्योहार के दौरान पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपाय किए गए हैं।

इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां टाउन हॉल में एक बैठक की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक में कानून-व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, बिजली, सड़क यातायात और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा ने कहा कि बकरीद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और भ्रामक या झूठी जानकारी फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

बयान में कहा गया, “किसी भी अप्रमाणिक पोस्ट को साझा करने या प्रसारित करने से बचें और अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय प्रशासन से संपर्क करें।”

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश