Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

भारत ने ‘अग्नि-1’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण में सभी अभियानगत और तकनीकी मानक प्राप्त कर लिए गए।

इसने कहा, ‘‘यह परीक्षण सामरिक बल कमान के अंतर्गत किया गया।’’

‘अग्नि-1’ से ‘अग्नि-4’ मिसाइलों की मारक क्षमता 700 किमी से 3,500 किमी तक है और इन्हें पहले ही तैनात किया जा चुका है।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश