Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

ऋषिकेश में गंगा में बह गये उप्र के दो युवक

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 22 मई (भाषा) ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे ‘डबल ट्रिपल’ बीच पर फोटोशूट कर रहे उत्तर प्रदेश के दो युवक अचानक जलस्तर बढने से गंगा में बह गए । राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

एसडीआरएफ (ऋषिकेश) के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम यह घटना हुई जिसके बाद से लगातार युवकों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है।

सजवाण के मुताबिक, चार युवकों का समूह क्षेत्र में घूमने आया था तथा उनमें से दो फोटो खिंचवा रहे थे, इसी बीच नदी का जलस्तर बढ़ने से वे पानी में बह गए।

एसडीआरएफ के अनुसार लापता युवकों की पहचान अमरोहा जिले के सादात गांव के मोहम्मद फैजान (25) और मोहम्मद कैफ़ (19) के रूप में हुई है ।

सजवाण ने बताया कि गंगा का ‘डबल ट्रिपल बीच’ प्रतिबंधित क्षेत्र है जहां पर्यटकों के आवागमन पर रोक है ।

भाषा सं दीप्ति राजकुमार

राजकुमार