Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

चीनी नागरिक ने 2.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ठगी का अपराध स्वीकार किया

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, तीनअप्रैल (भाषा) चीन के एक नागरिक ने भारत स्थित कॉल सेंटरों से जुड़े 2.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी और धनशोधन के मामले में अमेरिका की एक संघीय अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया

इस षड्यंत्र के तहत 2,000 से अधिक बुजुर्ग लोगों को ठगा गया।

दक्षिणी कैलिफोर्निया में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि चीनी नागरिक जियानडोंग चेन उर्फ ‘लिटिल टाइगर’ 2024 में सार्वजनिक किए गए पांच आरोपियों वाले अभियोग में दूसरा ऐसा आरोपी है जिसके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

सार्वजनिक दस्तावेजों के अनुसार, साजिश में शामिल लोगों ने बुजुर्ग पीड़ितों को निशाना बनाते हुए धोखाधड़ी की।

बयान में बताया किया गया कि पीड़ितों को अनचाहे फोन कॉल, ईमेल और पॉप-अप विज्ञापन प्राप्त हुए जिनमें उन्हें एक फोन नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया था। पीड़ितों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे फोन नंबर भारत स्थित फर्जी कॉल सेंटरों के थे। इन पीड़ितों को साइबर ठगी का शिकार बनाया गया।

चेन ने इस मामले में उस पर लगाए गए आरोप स्वीकार कर लिए।

एपी

सिम्मी प्रशांत

प्रशांत