Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

कराची में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित किया गया: पाकिस्तानी कार्यकर्ता का दावा

कराची, तीन अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची में एक ऐतिहासिक इमारत में भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियों को कथित तौर पर खंडित किया गया। पाकिस्तान के एक हिंदू सामाजिक कार्यकर्ता ने शुक्रवार को यह दावा किया।

पाकिस्तान दरवार इत्तेहाद के अध्यक्ष शिव कच्छी ने कहा कि कराची में ऐतिहासिक सगन मेसन भवन में मूर्तियों को खंडित करना बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कहा, “हम इस शर्मनाक कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।” कच्छी ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले हुई थी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “यह केवल एक ढांचे को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की बहुसांस्कृतिक विरासत, धार्मिक सद्भाव और अल्पसंख्यक समुदायों की भावनाओं पर हमला है।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इस घटना की जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि इस कृत्य से हिंदू समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है।

उन्होंने कहा, “दोषियों को बिना विलंब किए गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस ऐतिहासिक इमारत का तत्काल जीर्णोद्धार और संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।”

स्वतंत्रता-पूर्व काल में 1937 में निर्मित इस इमारत में हिंदू समुदाय की बहुमूल्य मूर्तियां और अन्य धार्मिक प्रतीक रखे हुए हैं।

भाषा प्रशांत सिम्मी

सिम्मी