नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) संसद लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने के प्रावधान वाले विधेयकों को पारित करने के लिए फिर से बैठक करने वाली है, ताकि महिला आरक्षण कानून को जल्द से जल्द लागू किया जा सके। इसी बीच, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन ने प्रस्तावित कानून के मसौदे के अभाव पर सवाल उठाए हैं।
ओब्रायन ने संसदीय प्रक्रियाओं के पालन को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की।
उन्होंने एक बयान में कहा, “तृणमूल में हमारी एक व्यवस्था है। हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी की अध्यक्षता में एक अखिल भारतीय कार्यकारी समिति है। नीतिगत निर्णय लेने से पहले सारी व्यवस्थाएं कर ली जाती हैं।”
ओब्रायन ने कहा, “मोदी-शाह संसद को गुजरात का जिमखाना समझते हैं! प्रस्तावित कानून का मसौदा कहां है?”
संसद का बजट सत्र 16 अप्रैल को पुनः शुरू होगा।
भाषा पारुल प्रशांत
प्रशांत