Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

सुहागरात पर दुल्हन ने मांगी बीयर तो दूल्हा बोला- मैं नहीं रहूंगा तेरे साथ, थाने पहुंचा मामला

यूपी के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। यहां सुहागरात पर दुल्हन ने बीयर मांग ली। हद तो उस समय हो गई जब दुल्हन ने मुंह दिखाई में गांजे की डिमांड कर डाली। दुल्हन की इस डिमांड को सुनकर पति हैरान रह गया। दूल्हे ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई तो हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि थाने तक जा पहुंचा। देर रात तक थाने में पुलिस दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराने में लगी रही लेकिन दूल्हे ने साफ कह दिया कि मुझे मदिरा-पान करने वाली दुल्हन के साथ नहीं रहना।

मामला सहारनपुर की पुलिस चौकी टीपी नगर क्षेत्र का है। यहां शादी के बाद घर पहुंची दुल्हन ने बीयर और गांजे की डिमांड कर डाली। पत्नी की यह डिमांड सुनकर पति हैरान रह गया। डिमांड यहीं तक नहीं रुकी इसके बाद पत्नी ने बकरे की भी मांग की। यह बात लड़के ने अपने परिजनों के बताई तो पूरा परिवार ही सन्न रह गया। हंगामा हुआ तो दुल्हन ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद मामला पुलिस की चौखट पर जा पहुंचा। पुलिस चौकी में घंटों दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बाद में दोनों पक्ष घर लौट आए।

इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं करा पाई तो मामला बिचौलियें के बीच पहुंचा। लड़की हरियाणा की रहने वाली है। परिजन लड़की को अपने साथ अपने घर ले गए हैं। बताया जाता है कि इस शादी को कराने के लिए बिचौलिये ने 85 हजार रुपये की रकम ली थी। अब बिचौलियें ने यह रकम आठ दिन में लौटाने का वादा किया है।