Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

सहारनपुर में सहंसरा नदी के किनारे खुदाई में मिला दुर्लभ जीवाश्म, वैज्ञानिक हुए हैरान

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सहंसरा नदी के किनारे एक जीवाश्म मिला है। इस खोज ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। इलाके में खुदाई से जो चीज सामने आई है, उसके बारे में विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह ट्राइसेराटॉप यानी तीन सींग वाले डायनासोर की नाक का सींग हो सकता है, जो लाखों साल पुराना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह जीवाश्म अब पूरी तरह से सैंडस्टोन यानी बलुआ पत्थर में बदल चुका है और इसके भीतर कोशिकीय स्तर पर खनिजकरण साफ दिखाई देता है। उनके मुताबिक यह प्रक्रिया लाखों साल तक पानी और खनिजों के निरंतर संपर्क में रहने से संभव हुई है।

अगर इसकी पुष्टि हो जाती है तो यह जीवाश्म भारतीय उप-महाद्वीप के प्रागैतिहासिक वन्य जीवन की बेशकीमती झलक पेश कर सकता है।